जम्मू-कश्मीर: टारगेट किलिंग के बीच श्रीनगर से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का ट्रांसफर
श्रीनगर, 04 जून: जम्मू-कश्मीर में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में बीते कुछ दिनों से घाटी में टारगेट किलिंग का ग्राफ खौफनाक तरीके से बढ़ रहा है। इस बीच सरकार ने श्रीनगर में तैनात 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों की मांग के बाद सुरक्षित स्थानों पर तबादला करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश गृहमंत्री अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग के एक दिन बाद आया है।
Recommended Video

गृह मंत्री ने की हाई लेवल बैठक
दरअसल, शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामलों की बढ़ती घटनाओं पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू कश्मीर के डीजीपी, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और सुरक्षा एजेन्सियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की पर चर्चा की गई थी।
अपनी सुरक्षाी को लेकर चिंतित कश्मीरी पंडित
आपको बता दें कि घाटी में लगातार कश्मीरी पंडित को सरकारी कर्मचारी है, उनको मौत के घाट उतारा जा रहा है, जिसके बाद अपनी सुरक्षा को लेकर कश्मीरी पंडित काफी चिंतित है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में 12 मई को आतंकवादियों द्वारा मारे गए राहुल भट्ट की हत्या के बाद से बड़े पैमाने पर कश्मीर पंडित विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
6 हजार कर्मचारियों ने की मांग
राहुल भट्ट की हत्या के बाद कई स्थानों पर लगभग 6000 कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया है, जिन्होंने घाटी के बाहर अपने तबादले की मांग की है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि वो कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को घाटी से बाहर नहीं जाने देंगे, उनका सुरक्षित जगहों पर तबादला किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications