जम्मू-कश्मीर: डोडा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल
श्रीनगर। रविवार को जम्मू-कश्मीर में एक यात्री बस दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई। जम्मू से डोडा की ओर जा रही यात्री बस टिकरी के पास दरघटनाग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रविवार देर शाम जम्मू से डोडा की ओर जा रही एक प्राइवेट यात्री बस, जो लोगों से खचाखच भरी से दु्र्घटना की शिकार हो गई। टिकरी क्षेत्र के पास बस का संतुलन बिगड़ा और बस पूरी तरह से पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की वजह का पता लगया जा रहा है। वहीं बस में फंसे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications