जम्मू कश्मीर में आतंकियों को खोज-खोजकर मार रहे भारतीय फौजी, कुलगाम में ढेर हुए 2 आतंकी

कुलगाम। जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां 2 आतंकवादी मारे गए हैं। यह घटना पुलवामा में सुरक्षा बलों द्वारा एक आतंकवादी को मार गिराए जाने के एक दिन बाद सामने आई है। मारे गए उस आतंकी की पहचान 'ए' कैटेगरी के आतंकवादी के रूप में हुई, जो हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करता था। फिलहाल, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: Kulgam में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    J&K: 2 terrorists killed in Kulgam encounter, a day after a terrorist was gunned down in Pulwama

    आज कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, "कुलगाम एनकाउंटर अपडेट: 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है। आगे की जानकारी भी जाएगी।" पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में बीती रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जो कि पुलवामा में एक मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी के बाद की है।

    पुलवामा में भी सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को कल मार गिराया था। फ़िरोज़ अहमद डार के रूप में पहचाने जाने वाला वह आतंकी ए कैटेगरी का आतंकवादी था, जो 2018 में शोपियां के ज़ैनपोरा में हुए हमले सहित कई आतंकी वारदातों में शामिल था, उसके द्वारा किए गए एक हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, वह हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करता था।

    J&K: 2 terrorists killed in Kulgam encounter, a day after a terrorist was gunned down in Pulwama

    जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से कहा गया है कि, घाटी में आतंकियों की तलाश जारी है। अभी तक यह जानकारी मिली है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। यह पुलवामा में सुरक्षा बलों द्वारा एक आतंकवादी को मार गिराए जाने के एक दिन बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि, डार नाम का जो आतंकी 2017 से सक्रिय था, वह फरवरी 2019 में एक लड़की इशरत मुनीर की हत्या में भी शामिल था।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा, "आतंकवादी ने रैंक में शामिल होने के लिए भोले-भाले युवाओं को लुभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" अधिकारी ने कहा, "डार एक गैर-स्थानीय मजदूर, पंजाब के फाज़िला निवासी चरणजीत की हत्या में शामिल था, और अक्टूबर 2019 में भी उसने लोगों को लहूलुहान किया था। कुछ लोग जब शोपियां के ज़ैनापोरा इलाके में एक वाहन में सेब के बक्से लोड कर रहे थे, तब उन पर हमला किया गया था।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+