जम्मू-कश्मीर: बडगाम से पकड़े गए दो संदिग्ध, हथियार और गोला बारूद बरामद
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस मिलकर लगातार आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम कर रही है। आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में अब पुलिस और सेना ने मिलकर 2 संदिग्धों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, जिनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
भारतीय सेना की चिनार कोर ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेल एजेंसियों के एक ज्वाइंट ऑपरेशन में कारापुरा, बडगाम से 2 संदिग्धों को दबोचा गया है।

दरअसल, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेल एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में कारापुरा, बडगाम में एक मोबाइल वाहन इंटरसेप्शन पोस्ट (एमवीआईपी) स्थापित किया गया और 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से 1 पिस्तौल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है।
पुंछ में दो आतंकी ढेर
इससे दो दिन पहले 6 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LOC पर दो आतंकियों को ढेर किया गया था, ना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए आतंकियों को मार डाला, उनके पास से गोला बारूद भी बरामद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications