कश्मीर: गुरेज में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट शहीद

नई दिल्ली, 11 मार्च: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना के तुरंत बाद वायुसेना और भारतीय सेना की एक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। भारतीय सेना के मुताबिक दोनों पायलटों को घटनास्थल से निकाल लिया गया था, लेकिन एक पायलट इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।

helicopter

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर गुरेज के तुलैल इलाके में नियमित उड़ान पर था। गुजरान नाला इलाके में लैंडिंग के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो क्रैश हो गया। घटना के बाद ही भारतीय सेना ने रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेज दिया। जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर चारों ओर बर्फीले पहाड़ हैं, जिस वजह से रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सेना ने घटना में जांच के आदेश दिए हैं।

सप्लाई में अहम भूमिका
चीता जम्मू-कश्मीर में सेना का सबसे खास हेलीकॉप्टर है। वहां पर बहुत से दुर्गम इलाके हैं, जहां पर जवानों की तैनाती की जाती है। कई जगहों तक पहुंचने के लिए कोई जमीनी रास्ता नहीं होता है, जिस वजह से चीता हेलीकॉप्टर के जरिए ही वहां पर राशन, हथियार आदि पहुंचाए जाते हैं।

पिछले साल भी हुआ था हादसा
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भी पिछले साल सितंबर में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। उस दौरान हेलीकॉप्टर पटनीटॉप इलाके में नियमित उड़ान पर था, जहां वो खराब मौसम की वजह से पहाड़ से टकरा गया। हादसे में सेना के दो पायलट शहीद हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+