कश्मीर में हिमस्खलन के बाद बचाव में जुटी सेना, 30 लोगों को बर्फ से निकाला गया
कश्मीर में हिमस्खलन, सेना ने 30 लोगों को बर्फ से निकाला गया
श्रीनगर, 18 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार दर्रे के पास हिमस्खलन में फंसे 30 लोगों को सेना और जीआरईएफ की टीम ने निकाल लिया है। 17/18 जनवरी की रात चौकीबल-तंगधार रोड (एनएच-701) पर हुए हिमस्खलन के चलते ये लोग बर्फ में दब गए थे। जिसके बाद भारतीय सेना और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) ने यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 30 नागरिकों को बचाया।

सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एनएच 701 पर हिमस्खलन में कई लोगों के फंस जाने की सूचना भारतीय सेना के हिमस्खलन बचाव दल और जीआरईएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद हिमस्खलन और सड़क से बर्फ खिसकने के बाद दिन में 12 वाहनों को निकाला गया। बर्फबारी के चलते इस ऑपरेशन में पांच से छह घंटे लगे।













Click it and Unblock the Notifications