वेटरन्स डे: सेना ने अपने सबसे बुजु्र्ग वार हीरो मिया गुल खान का किया सम्मान, आर्मी के लिए क्या बोले खान

श्रीनगर, 14 जनवरी: सशस्त्र बल वेटरन्स-डे के मौके पर शुक्रवार को भारतीय सेना ने अपने सबसे बुजुर्ग वार हीरो मिया गुल खान को सम्मानित किया है। कश्मीर के माछिल सेक्टर में मिया गुल खान ने जवानों से मुलाकात कर वेटरन्स डे की बधाई दी। सेना के जवानों की ओर से भी तोहफा देकर उनका सम्मान किया गया।

मन

भारतीय सेना के 73 वर्षीय राइफलमैन मिया गुल खान 40 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वो सबसे उम्रदराज वार हीरो हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि जिस तरह से भारतीय सेना हर हालात में देश के लोगों और सरहदों की हिफाजत कर रही है, उसके लिए जितना शुक्रिया कहा जाए, उतना कम है। बता दें कि भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) मनाया जाता है।

क्या होता है वेटरन्स डे पर

भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्‍ड मार्शल केएम करियप्‍पा के सेना में दिए गए अतुलनीय योगदान की याद में वेटरन्स डे मनाया जाता है। फील्‍ड मार्शल करियप्‍पा 1953 में इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे। इस दिन सेना नायकों और पूर्व सैनिकों की राष्‍ट्र के प्रति निस्‍वार्थ सेवा और बलिदान के सम्‍मान में और उनके परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए देश के विभिन्‍न सैनिक अड्डों पर पुष्‍प चक्र अर्पित करने के कार्यक्रम के साथ-साथ पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+