'...पापा प्लीज लौट आइए', 10 साल की बेटी ने Rajouri में शहीद को पुकारा, नम हुई आंखें

राजौरी में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान हुए विस्फोट में 5 जवान शहीद हो गए। हमले में शहीद हुए हवलदार नीलम सिंह का चिनाब दरिया में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Havildar Neelam Singh Funeral

जम्मू कश्मीर में आतंकियों से साथ मुठभेड़ के दौरान हुए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में जम्मू जिले के ज्यौड़ियां के गांव चक किरपालपुर (दलपत) निवासी नीलम सिंह चिब भी शामिल थे। शहीद हवलदार नीलम सिंह का शनिवार को चिनाब दरिया में पूरे सम्मान के साथ संस्कार किया गया। शहीद को विदाई देने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। भावुक पल के बीच लोगों ने शहीद हवलदार नीलम सिंह अमर रहें के नारे लगाए।

अखनूर के शहीद नीलम सिंह सेना की नौ पैरा कमांडो में तैनात थे। राजौरी में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ के दौरान विस्फोट में हवलदार नीलम सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में सन्नाट पसर गया था। गम में कोई भी शहीद हवलदार के परिजनों से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

यह भी पढ़ें: Rajouri Encounter: क्या है 9 पैरा SF, जो राजौरी के जंगलों में कर रही आतंकियों का सफाया

बेटी की पुकार सुन नम हुईं आखें
शहीद हवलदार की 10 साल की बेटी पवना ने रोते हुए जब पिता को पुकारा तो सभी की आंखें नम हो गईं। पवना ने कहा, "प्लीज लौट आइए पापा...।" पवना ने नीलम सिंह के चेहरे को छूने के लिए अपना हाथ बढ़ाया, जो उसके सामने एक ताबूत में लेटे हुए थे।

हवलदार की शहादत की जानकारी मिलते ही बुजुर्ग पिता, शहीद की पत्नी और बच्चे बिलखने लगे। शनिवार को पैतृक गांव चक किरपालपुर में शव पहुंचने पर पिता गुरदेव सिंह, पत्नी बिंदु देवी, छोटा भाई अंगद सिंह, बेटी पवना देवी, बेटा अखिल सिंह ने बिलखते हुए शहीद को अंतिम बिदाई दी। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

चिनाब दरिया में शहीद का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया। उनकी अंतिम विदाई में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान अखनूर में 'शहीद हवलदार नीलम सिंह अमर रहें' के नारे भी लगाए गए।

Recommended Video

    Army Helicopter Crash : Army ने ALH Dhruv Helicopter के संचालन पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Rajouri Terror Attack: कश्मीर में 'जिहाद' को ग्रैंड स्ट्रेटजी के रूप में कैसे इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+