कश्मीर से मुफ्ती और हरियाणा से मायावती का पत्ता साफ, नहीं चला पूर्व मुख्यमंत्रियों का जादू
Jammu Kashmir And Haryana Chunav Result In Hindi: हरियाणा और जम्मू विधानसभा की सभी सीटों के परिणाम मंगलवार को आ चुके है। हरियाणा में जहां बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है वही जम्मू में NC और कांग्रेस ने। ऐसे में आंकड़ों पर नजर डाले तो दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का जादू इस चुनाव में नहीं चला। एक उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती है तो दूसरी जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हैं।
महबूबा मुफ्ती की बेटी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महबूबा की जनता में पकड़ कम हुई है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें जीतीं, तो बीजेपी को 28 सीटें मिली हैं। जबकि पीडीपी को सिर्फ तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

हरियाणा की बात करे तो यहां की 90 सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आई हैं। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल को 2 सीटों पर जीत मिली है। उधर 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। बीजेपी तीसरी बार यहां सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव से बीएसपी सुप्रीमो मायावती को भी बहुत उम्मीदें थी। लेकिन यहां उनका कोई जादू नही चला। जनता को बीएसपी से पूरी तरह किनारा दिखा।












Click it and Unblock the Notifications