जम्मू कश्मीर की राजनीति में हलचल, महबूबा मुफ्ती के घर हुई गुपकर एलायंस की बैठक
कोरोना संकट कम होते ही कश्मीर की राजनीति में हलचल, महबूबा मुफ्ती के घर हुई गुपकर एलायंस की बठक
श्रीनगर, 9 जून: पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएडीजी) की आज श्रीनगर में अहम बैठक हुई है। गुपकर एलायंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेता बुधवार शाम को श्रीनगर में पूर्व सीएम और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती के घर पर पहुंचे, जहां सभी ने प्रदेश के राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की। बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, मुहम्मद यूसुफ तारिगामी, हसनैन मसूदी, जाविद मुस्तफा मीर, मुजफ्फर अहमद शाह और महबूब बेग शामिल हुए। करीब छह महीने बाद गुपकर नेताओं की ये बैठक हुई है।

कोरोना महामारी के चलते बीते कुछ दिनों से देश के ज्यादातर हिस्सों की तरह ही जम्मू कश्मीर में भी लॉकडाउन था। कोरोना के केस कम होने और लॉकडाउन में छूट के बाद अब कश्मीर की राजनीति में हलचल देखने को मिली है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद आज पहली बार महबूबा मुफ्ती के आवास पर गुपकर गठबंधन नेताओं ने बैठक की है।
अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के विशेष अधिकार खत्म कर दिए थे और राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था। इसके विरोध में लेकर जम्मू कश्मीर के भाजपा को छोड़ दूसरे दलों के ज्यादातर बड़े नेता साथ आए हैं। इसे पीपुल्स अलासंय फार डिक्लेरेशन का नाम दिया दिया गया है। गुपकार रोड स्थित फारूक अब्दुल्ला के आवास पर इसको लेकर पहली बैठक होने की वजह से इसे गुपकार एलायंस के नाम से जाना जाता है।
गुपकर गठबंधन जम्मू-कश्मीर को फिर से वो विशेष अधिकार और राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहा है, जो उसको 5 अगस्त 2019 से पहले हासिल थे। दर्जे की बहाली की मांग कर रहे हैं। गुपकार घोषणा में जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 और 35-ए की वापसी की मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications