कश्मीर के हालात के लिए पाक और आतंकवाद जिम्मेदार, हिंदू-मुस्लिम दोनों प्रभावित: आजाद

नई दिल्ली, 20 मार्च: हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी, जिसके बाद से कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म की चर्चा देशभर में हो रही है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी घाटी के हालात पर बयान दिया है। जम्मू में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल धर्म, जाति और अन्य चीजों के आधार पर चौबीसों घंटे विभाजन पैदा कर सकते हैं। मैं किसी भी पार्टी को माफ नहीं कर रहा हूं।

terrorism

Recommended Video

    Ghulam Nabi Azad बोले,कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए Pakistan और आतंकवाद जिम्मेदार | वनइंडिया हिंदी

    आजाद के मुताबिक नागरिक समाज को साथ रहना चाहिए। जाति, धर्म के बावजूद सभी को न्याय दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि महात्मा गांधी सबसे बड़े हिंदू और धर्मनिरपेक्षतावादी थे। जम्मू-कश्मीर में जो हुआ उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार हैं, इसने सभी हिंदुओं, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों, डोगराओं को प्रभावित किया है।

    लगातार दौरा कर रहे आजाद
    वहीं गुलाम नबी आजाद शनिवार को दिल्ली से जम्मू पहुंचे और अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक आजाद लगातार जम्मू के दौरे पर इसलिए आ रहे ताकी कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बने और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के वक्त पार्टी की कमान मिल जाए।

    समर्थकों की है ये मांग
    जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल चुनाव हो सकते हैं। इस वजह से आजाद ने अपने समर्थकों को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है। वहीं आजाद के समर्थक उनको मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। जल्द ही वो इस मांग को लेकर हाईकमान के पास जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+