'कांग्रेस हमारे खून से बनाई गई थी, कंप्यूटर-ट्विटर से नहीं', जम्मू में बोले गुलाम नबी आजाद
'कांग्रेस हमारे खून से बनाई गई थी, कंप्यूटर-ट्विटर से नहीं', जम्मू में बोले गुलाम नबी आजाद
जम्मू कश्मीर, 04 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज जम्मू में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आजाद ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। आजाद ने कहा, 'कंप्यूटर और ट्विटर से पार्टी नहीं बनी, बल्कि हमने खून-पसीने से सींचकर कांग्रेस को बनाया है।' आपको बता दें कि गुलाब नबी आजाद ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
Recommended Video

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद की जम्मू के सैनिक कालोनी में ये पहली जनसभा हो रही है। गुलाम नबी आजाद ने इस शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की कोशिशक की है। सैनिक कॉलोनी में पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'वो लोग जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी पहुंच सिर्फ ट्विटर, कंप्यूटर और एसएमएस पर है और इसलिए कांग्रेस जमीन से गायब हो गई है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि हमें जमीन नसीब करें। हमें अपने भाइयों के साथ सड़कों, खेत-खलिहानों में खुश रहे। इस दौरान आजाद ने जनसभा में बोलते हुए कहा, 'कांग्रेस हमारे खून से बनाई गई थी, कंप्यूटर और ट्विटर से नहीं। लोग हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी पहुंच कंप्यूटर और ट्वीट तक सीमित है। यही वजह है कि कांग्रेस जमीन पर कहीं नजर नहीं आती।' कहा कि आज मैं देखता हूं कि कांग्रेस के लोग को जब सुबह बस से जेल में ले जाया जाता है और वे उसी समय डीजी एवं पुलिस कमिश्नर को फोन करते हैं और कहते हैं कि हमारा नाम लिख लीजिए और हमें 1 घंटे में छोड़ दीजिए इसलिए आज कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
अभी तय नहीं किया नई पार्टी का नाम: आजाद
आजाद ने कहा कि मैंने अभी तक अपनी पार्टी के लिए नाम तय नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर के लोग पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगे। मैं अपनी पार्टी को एक हिंदुस्तानी नाम दूंगा जिसे हर कोई समझ सके। मेरी पार्टी इस बात पर ध्यान देगी- पूर्ण राज्य की बहाली, भूमि का अधिकार और मूल निवासी को रोजगार।












Click it and Unblock the Notifications