जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के करण नगर इलाके में आतंकियों ने की फायरिंग, एक शख्स की मौत
श्रीनगर, अक्टूबर 02। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में फायरिंग होने की जानकारी मिल रही है। श्रीनगर के करण नगर इलाके में आतंकियों ने फायरिंग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की जानकारी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस घटना को लेकर बताया है कि आतंकियों ने एक स्थानीय नागरिक को निशाना बनाकर ये फायरिंग की थी, जिसमें वो नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शख्स की पहचान चट्टाबल श्रीनगर निवासी माजिद अहमद गोजरी के रूप में हुई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियानी तेज कर दिया है। घटना श्रीनगर के मदीना कॉम्प्लेक्स करण नगर इलाके के पास की है।
Recommended Video
हाल ही में उरी में पकड़ा गया था लश्कर का जिंदा आतंकी
कश्मीर घाटी में सेना और पुलिस का पिछले कई दिनों से आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। हाल ही में उरी सेक्टर के अंदर सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था और लश्कर के एक आतंकी को जिंदा पकड़ा था। इस आतंकी की पहचान 19 वर्षीय अली बाबर के रूप में हुई थी। अली बाबर ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की पोल खोल दी थी। उस आतंकी ने बताया था कि ISI ने उसे पैसों का लालच देकर आतंक के राह पर धकेला था। बाबर ने बताया था कि उसे ISI के अधिकारियों के द्वारा 20 हजार रुपए दिए गए थे और सीमापार से हथियार लाने का काम दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications