Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान केस में पुलिस ने किए 5 चौंकाने वाले खुलासे, खोल दी सारी पोल-पट्टी
Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 2025 को उनके घर में घुसकर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला किया था। इस शख्स ने एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया था जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गए थे।
डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट आए हैं सैफ अली खान
ऐसे में गंभीर रूप से घायल सैफ अली खान को घटना के तुरंत बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चला और गत 21 जनवरी 2025 को एक्टर डिस्चार्ज होकर घर वापस आ गए हैं।

सैफ अली खान की सिक्योरिटी को लेकर सवाल
हालांकि इस घटना में सैफ अली खान की सिक्योरिटी को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या इतना आसान है किसी भी सेलेब के घर में घुस जाना। बड़ी ही आसानी से कोई भी किसी भी हादसे का शिकार हो सकता है।
पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
वहीं अब इस केस के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाद ही कई सारे चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान की सिक्योरिटी के बारे में लोगों को बताया है और रिक्रिएट सीन में 5 बड़े खुलासे किए हैं।
सैफ अली खान केस में रिक्रिएट सीन में हुए ये 5 बड़े खुलासे
1. बांग्लादेशी का रहने वाला है आरोपी
आपको बता दें कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी नागरिक था। आरोपी का असली नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है जो विजय दास नाम से भारत में रह रहा था। इसी शख्स ने एक्टर के अपार्टमेंट में घुसकर जो उन पर चाकू से हमला किया था।
2. मुंबई में रह रहा था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है लेकिन वह पिछले 5 महीने से मुंबई में ही रहा रहा था। वह मुंबई के कई इलाकों में छोटे-मोटे हाउसकीपिंग का काम करता था।
3. हमले से पहले सिक्योरिटी क्या कर रही थी
सैफ अली खान के घर के बाहर सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद थे लेकिन हमले के दिन वह क्या कर रहे थे, ये एक बड़ा सवाल है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि जब आरोपी बिल्डिंग में घुसा तो उसने देखा की सिक्योरिटी गार्ड्स सो रहे हैं। एक गार्ड केबिन में था तो दूसरा एंट्री गेट पर ही बैठा था लेकिन दोनों नींद में थे।
4. सीसीटीवी कैमरे खराब हो रखे थे
आपको बता दें कि सैफ अली खान जैसे अभिनेता की सिक्योरिटी में बहुत बड़ी चूक हुई है। दरअसल मुंबई पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया है कि सैफ अली खान के घर के बाहर के सीसीटीवी कैमरे खराब थे। यही वजह रही की आरोपी को पकड़ना मुश्किल हो रहा था।
5. मेन गेट से आरोपी बिल्डिंग में कैसे गया
पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी बड़े ही आराम से बिल्डिंग में घुसा था। उस समय गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स सो रहे थे। आरोपी ने सबसे पहले अपने जूते उतारे और फिर फोन स्विच ऑफ कर दिया। वह चुपचाप बिल्डिंग में घुस गया।
आपको बता दें कि पुलिस ने बताया है कि जांच में सैफ अली खान के घर से आरोपी की एक कैप और एक मास्क भी मिला है। पुलिस ने इसे सबूत के दौर पर जब्त कर लिया है। वहीं इस केस की अभी भी बारीकी से जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications