गणतंत्र दिवस के दिन कश्मीर में दो आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी
श्रीनगर: गणतंत्र दिवस के दिन श्रीनगर के कमोह में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर जिले के कमोह में मुठभेड़ जारी है। एक आतंकी के अभी भी वहां पर मौजूद होने की खबर है। आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर घाटी में आंतकी हमला करने की फिराक में थे।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन सुरक्षाबलों के घायल होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों को एक बिल्डिंग के अंदर घेर रखा है। पोंपोर पुलिस, आर्मी 50 राष्ट्रीय राइफल और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने बिन्निर इलाके में आतंकियों के छूपे होने की सूचना के बाद इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया था। उन्होंने कहा इसके बाद ये ऑपरेशन सर्च उस समय फायरिंग में तब्दील हो गया, जब जवानों पर दूसरी तरफ ओपन फायर होने लगी।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी पर सेना ने लंबे समय से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रखा है। बुधवार को भारतीय सुरक्षा बलों ने बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया था। पिछले साल सुरक्षा बलों ने कश्मीर में 260 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया था. गणतंत्र दिवस के चलते कश्मीर घाटी में भी सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications