बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, आर्मी ने जारी किया बयान
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ बारामूला में एलओसी के करीब चल रही है। भारतीय सेना की ओर से इस मुठभेड़ की जानकारी एक्स पर दी गई है। जिसमे कहा गया है कि हमें घुसपैठ का खुफिया इनपुट मिला था, जिसके आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एलओसी के पास उरी और बारामूला में साझा घुसपैठ विरोधी ऑपरेशन शुरू किया।
सतर्क टीम ने मौके पर संदिग्ध गतिविधि को देखा और आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन दूसरी ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। सतर्क जवानों ने सक्रियता से इसका जवाब दिया। ऑपरेशन जारी है।

इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों को पुंछ जिले से गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर के अडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस आनंद जैन ने इस बात की जानकारी शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से कई ग्रैनेड हमलों से जुड़े मामलों की जांच में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications