जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर, 08 दिसंबर: घाटी में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवादियों का लगातार खात्मा किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के चेक चोलन इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसमें अब सेना के जवानों ने अब तक कुल तीन आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया। सेना के जवानों ने उस पूरे इलाके को घेरा हुआ था, जहां आतंकी छिपे थे।

Shopian encounter

आतंकी संगठन लश्कर के आतंकी ढेर

वहीं एनकाउंटर के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले के चेक चोलन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं, जो आतंकी संगठन लश्कर (TRF) से जुड़े थे। ये आतंकी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हुए हमलों सहित कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

सुबह शुरू हुई थी मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक चेक चोलन इलाके में बुधवार को सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई थी। जहां सबसे पहले एक आतंकी को मार गिराया था। फिर उसके बाद और दो आतकियों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे करके सेना के जवानों ने तीन दहशतगर्दों को ठिकाने लगा दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि शोपियां के चेक चोलन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ हैं।

छिपकर की सेना पर फायरिंग

बता दें कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया था और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था, जिसके बाद जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया था, जिससे बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। बता दें कि सेना की ओर से लगातार आतंकियों की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले भी जवानों ने कुलगाम एनकाउंटर में 5 आतंकियों को ढेर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+