जम्मू-कश्मीर में 46 घंटे में 8 बार आए भूकंप के झटके, फिर हिली धरती

नई दिल्ली, 25 अगस्त। बुधवार देररात जम्मू कश्मीर के कटरा से 62 किलोमीटर दूर 48 मिनट के अंतर पर 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं पिछले दो दिनों के भीतर राज्य में कुल 9 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। । हालांकि तीव्रता कम होने की वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

Earthquake

बुधवार देररात 11 बजकर 4 मिनट पर पहला भूकंप का झटका गया। इसके 48 मिनट पर दूसरा झटका 11:52 मिनट पर महसूस किया गया। पहले की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 जबकी दूसरे झटके की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से किमी नीचे था। वहीं इससे पहले मंगलवार को राज्य में 6 भूकंप झटके महसूस किए गए। जिसमें तीन झटकों का केंद्र उधमपुर, तीन का डोडा जिला जबकि भूकंप के एक झटके का केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 से 3.9 तक मापी गई।

जबकि बुधवार को कटरा से 62 किलोमीटर की दूरी पर दो बार भकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का पहला झटका सोमवार देर रात 2.20 बजे 3.9 तीव्रता से आया। इसका केंद्र डोडा जिले में था। इसके बाद डोडा में ही सुबह 3.21 मिनट पर 2.6 की तीव्रता का झटका लगा। सुबह 3.44 मिनट पर 2.8 जबकि सुबह 8.03 बजे 2.9 की तीव्रता से भूकंप आया।

मंगलवार दोपहर 2.17 मिनट पर 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया, जिसका केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। देर रात 11.23 बजे 3.9 तीव्रता से एक और झटका लगा, जिसका केंद्र डोडा जिले में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। बुधवार को देररात कटरा से 62 किलोमीटर दूरी पर 11 बजकर 4 मिनट और 11 बजकर 52 मिनट पर दो झटके आया। जिनकी तीव्रता क्रमश: 4.1 और 3.2 रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+