राजौरी जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक पांच जवान शहीद

एक ओर राजौरी में बड़े पैमाने पर एनकाउंटर जारी है, तो वहीं दूसरी ओर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू पहुंचे हैं।

Rajnath Singh

जम्मू संभाग के राजौरी सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हुए। इस बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी जम्मू पहुंचे। वो आज राजौरी जाएंगे और वहां पर हालात की समीक्षा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले से ही ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ वहां हालात की समीक्षा करेंगे।

अभी ईद के पहले पुंछ में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकी राजौरी-पुंछ में ही छिपे थे। जिनके साथ शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भी पांच जवान शहीद हुए। इलाके में अभी कई आतंकियों के छिपे होने की खबर है।

तीन घायल जवानों ने भी दम तोड़ा

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राजौरी में कांडी के जंगलों में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर सुबह साढ़े सात बजे सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। जिस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे, जबकि तीन घायल हुए। उनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इलाके में उन आतंकियों के भी छिपे होने की खबर है, जो पुंछ हमले में शामिल थे।

सेना ने दिया अपडेट
वहीं दूसरी ओर शनिवार सुबह भारतीय सेना ने राजौरी एनकाउंटर को लेकर अपडेट दिया। उनके मुताबिक इस ऑपरेशन में अभी तक एक आतंकी मारा गया है, जबकि एक के घायल होने की संभावना है। जवानों को इलाके से एक AK56, AK के 4 मैगजीन, AK के 56 राउंड, मैगजीन के साथ 1x9mm पिस्टल, 3 ग्रेनेड बरामद हुआ है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां मारे गए आतंकी की पहचान कर रही हैं।

Recommended Video

    जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+