Bharat Jodo Yatra: लाल चौक पर राहुल ने फहराया तिरंगा, PM नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे कांग्रेसी नेता बने
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंच गई है। यहां राहुल ने ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहरा दिया है। पंडित नेहरू के बाद लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाले राहुल दूसरे कांग्रेसी नेता बन गए हैं।

Bharat Jodo Yatra: कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। रविवार 29 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंच गई। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर दोपहर 12 बजे राहुल गांधी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर रहा और सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए लाल चौक को सील कर दिया गया था।
आपको बता दें कि साल 1948 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी लालचौक पर तिरंगा झंडा फहराया था। पंडित नेहरू के बाद लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाले राहुल गांधी दूसरे कांग्रेस नेता बन गए है। तिरंगा फहराने के दौरान के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने राहुल और प्रियंका की सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया था।
इस दौरान आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। ध्वजा रोहरण के बाद राहुल गांधी की यात्रा लाल चौक से बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह कल यानी 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। तो वहीं, श्रीनगर में राहुल गांधी 5 बजे मीडिया से वार्ता करेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है।
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं - हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है, प्रधानमंत्री जी? आपको बता दें कि यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस की तरफ से तमाम विपक्षी दलों को भी न्योता दिया गया है।
कर्फ्यू लगाकर यात्रा में शामिल होने से जनता को रोका: सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंची तो मोदी सरकार ने कर्फ्यू लगाकर लोगों को यात्रा में भाग लेने से रोक दिया।' उन्होंने कहा कि लोगों या वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं है। आगे कहा कि पार्टी का संकल्प अटल है। उन्होंने कहा, "प्यार और करुणा की जीत होगी।"
Recommended Video
लाल चौक पर पंडित नेहरू ने भी फहराया था तिरंगा
1992 में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। जोशी के झंडा फहराने की घटना की पूरे देश में चर्चा हुई थी। लेकिन, लाल चौक पर इससे पहले भी तिरंगा झंडा फहराया जा चुका था। दरअसल, साल 1948 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी यहां झंडा फहराया था। मौका था पाकिस्तान पर भारत की जीत का। उस वक्त जवाहरलाल नेहरू के साथ शेख अब्दुल्ला भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications