Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jammu Kashmir Chunav Result 2024: चार महीने में बदली उमर अब्दुल्‍ला की तकदीर, जानिए कैसे?

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम फाइनल हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर की 90 सीटों के लिए हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव आयोग द्वारा अधिकारिेक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने से पहले ही नेशनल कान्‍फ्रेंस ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है।

नेशनल कान्‍फ्रेंस को मिली इस जीत के बाद उमर अब्दुल्‍ला की चार महीने में तकदीर ही बदल चुकी है क्‍योंकि वो मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभानले जा रहे हैं। नेशनल कान्‍फ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्‍ला ने ऐलान कर दिया है कि उनका बेटा उमर अब्दुल्‍ला मुख्‍यमंत्री होगा।

umar

उमर अब्दुल्‍ला ने चुनाव ना लड़ने की क्‍यों खाई थी कसम?

बता दें 5 अगस्‍त 2019 को जब जम्‍मू-कश्‍मीर से मोदी सरकार द्वारा अनुच्‍छेद 370 हटाकर राज्‍य से विशेष राज्‍य का दर्जा छीना गया था तब उमर अब्दुल्‍ला ने ऐलान किया था कि जब तक कश्‍मीर को उसका पूर्ण राज्‍य का दर्जा वापस नहीं दिलवा देते तब तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगे लेकिन इसके बाद उमर अब्दुल्‍ला ना केवल लोकसभा चुनाव लड़े बल्कि विधानसभा चुनाव भी लड़े।

चार महीने में पहले उमर को मिली थी करारी हार

चार महीने पहले जून में संपन्‍न हुए लोकससभा चुनाव में उमर अब्दुल्‍ला बारामुला सीट पर अपने प्रतिद्वंदी इंजीनियर राशिद से बुरी तरह हार गए थे। उस समय इंजीनियर राशिद जेल में बंद था और वहीं से उसने चुनाव लड़ा था और उत्तर कश्मीर में बारामूला लोकसभा सीट से उमर उससे हार गए थे।

अब बदली उमर की किस्‍मत, बनने जा रहे सीएम

इसके बाद फिर उन्‍होंने दोहाराया था कि वो जब तक जम्‍मू-कश्‍मीर को पूर्ण राज्‍य का दर्जा और पुरानी स्थिति बहाल नहीं करवा देते जब तक वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगे लेकिन जम्‍मू- क‍श्‍मीर के विधानसभा चुनावों की तारीखों को ऐलान होते ही उन्‍होंने अपना फैसला त्‍याग कर एक नहीं दो विधानसभा सीटों वाडगाम और गांदरबल सीट से चुना लड़े और शानदार जीत दर्ज की है और अब उमर अब्दुल्‍ला जम्‍मू-कश्‍मीर के नए मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे हैं।

उमर अब्दुल्‍ला ने जीती ये दोनों सी सीट

नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में बडगाम विधानसभा सी से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी को 18,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया है़। अब्दुल्ला ने बडगाम में 36,010 वोट हासिल किए जबकि मेहदी को 17,525 वोट मिले हैं। साल 1977 से यह सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ रही है।

इसके अलावा उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के उम्मीदवार बशीर अहमद मीर को दस हजार वोट से पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है।

2014 में भी दो सीटों से हार गए थे एक सीट

नेशलन कॉन्‍फ्रेंस उपाध्यक्ष उमद अब्दुल्‍ला ने 2014 में भी दो सीटों श्रीनगर में सोनवार और बडगाम जिले में बीरवाह से चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीरवाह सीट से जीत हासिल की थी।

जम्‍मू कश्‍मीर के 11वें मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्‍ला

2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के गठबंधन की जीत के बाद सरकार बनाने जा रहे उमर अब्दुल्‍ल्‍ला राज्‍य के 11 वें मुख्‍यमंत्री होंगे। उमर के नाम पर सबसे कम उम्र में मुख्‍यममंत्री और सबसे कम उम्र का लोकसभा सदस्‍य बनने का रिकार्ड दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+