कौन हैं कैप्टन दीपक सिंह? डोडा में आतंकियों को खदेड़ते हुए दी प्राणों की आहुति
Terriorst Attack: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष जारी है। बुधवार को डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना का एक कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गया। इसकी पुष्टि इंडियन आर्मी ने की है। दीपक सैन्य अधिकारी के साथ हॉकी के शानदार खिलाडी भी थे।
रक्षा अधिकारियों के अनुसार, डोडा के अस्सर इलाके चल रहे ऑपरेशन के दौरान सर्च पार्टी का नेतृत्व करते हुए भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स के एक कैप्टन शहीद हो गए। आपको बता दें कि 13 अगस्त को शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। आइए जानते हैं कैप्टन दीपक सिंह के बारे में...

कैप्टन के साथ एक शानदार खिलाड़ी थे दीपक सिंह
देहरादून निवासी 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह, भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स में सिग्नल अधिकारी के पद पर थे। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। वह क्विक रिएक्शन टीम का नेतृत्व कर रहे थे। यह टीम डोडा के जंगली इलाके अस्सर में छिपे आतंकियों की तलाश में जुटी थी। यही आतंकियों से मुठभेड के दौरान शहादत को प्राप्त हुए। शहीद कैप्टन दीपक सिंह एक शानदार हॉकी के खिलाड़ी भी थे।
बताया जा रहा है कि कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। 15 अगस्त यानी गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया जाएगा।
30 दिन में दूसरा हमला
खास बात यह है कि 30 दिन के अंदर डोडा में यह दूसरा आतंकी हमला दर्ज किया गया है। इससे पहले, 15 जुलाई को डेसा फॉरेस्ट एरिया में आतंकियों की घुसपैठ हुई थी। इस दौरान, भारतीय सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हुए थे, जिसमें एक कैप्टन भी शामिल थे।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications