VIDEO: बर्फ की मोटी चादर के बीच गश्त कर रहे BSF के जवान, लोगों ने हौसले को किया सलाम

BSF Jawan Video: खतरनाक बर्फबारी के बीच कश्मीर में दुश्मन की घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बीएसएफ के जवान लगातार कड़ी निगरानी कर रहे हैं। सर्द हवाओं के बीच भी जवानों के हौसले बुलंद हैं।

BSF Jawan in Kashmir Snow Fall

BSF Jawan Video: देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों की बदौलत हम जैसे लोग रात को चैन की नींद सो पाते हैं। वे दुर्गम इलाकों में तैनात होने के बावजूद देश की सेवा करना जारी रखते हैं, जहां हालात बहुत खराब हैं। समय-समय पर ऐसे बहादुरों के वीडियो इंटरनेट पर आते रहते हैं और हमें उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं।

बर्फ की मोटी चादर में पेट्रोलिंग करते जवान
बीएसएफ (BSF) कश्मीर के आधिकारिक प्रोफाइल द्वारा हाल ही में ट्विटर पर एक जवान का ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में बहादुर जवान को कश्मीर सीमा पर बर्फ से ढकी जगह से गुजरते हुए और इलाके में गश्त करते हुए देखा जा सकता है।

माइनस में तापमान
यहां पर तापमान माइनस में है। यहां पर चलना क्या हाथ निकालना भी काफी मुश्किल होता है। वीडियो में दिख रही बीएसएफ की टुकड़ी मुस्तैदी से पेट्रोलिंग करती नजर आ रही है।

पोस्ट को 20 हजार से अधिक लोगों ने देखा
पोस्ट को 20 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग कमेंट सेक्शन में सैनिक की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई लोगों ने कमेंट किया कि कैसे ये जवान अपनी जान दांव पर लगाकर देश की रक्षा करते हैं। दूसरों ने बस ऐसे और वीडियो का अनुरोध किया क्योंकि वे समाज के लिए प्रेरणा देते हैं।

पाकिस्तान की ओर से बना रहता है घुसपैठ का खतरा
पाकिस्तान की ओर से हमेशा घुसपैठ का खतरा बना रहता है। भारत की सीमा में पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की फिराक में हमेशा लगा रहता है, ताकि भारत में आतंकी को भेजा जा सके। भारत के जवान घुटनों तक बर्फ होने के बाद भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+