Jammu-Kashmir: एलओसी के पास से BSF जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही, जहां बीएसएफ का जवान लापता बताया जा रहा है। वो एलओसी पर स्थित एक चौकी पर तैनात था। घटना की खबर मिलते ही बीएसएफ के साथ भारतीय सेना ने भी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक जवान का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक घटना पुंछ जिले की है। बिहार के रहने वाले कांस्टेबल अमित पासवान बालाकोट सेक्टर में भरणी फॉरवर्ड पोस्ट पर सामान्य ड्यूटी पर थे। शुक्रवार को अचानक से वो लापता हो गए। तुरंत इसकी खबर उच्चाधिकारियों को दी गई।

बीएसएफ के मुताबिक जवान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।
काफी संवेदनशील है पुंछ सेक्टर
आपको बता दें कि जहां पर ये घटना हुई, वो इलाका काफी संवेदनशील है। वहां से एलओसी काफी पास है। ऐसे में पाकिस्तान सेना और आतंकी काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। एलओसी पर बीएसएफ और भारतीय सेना मिलकर निगरानी करती हैं।
हमेशा रहता है घुसपैठ का अलर्ट
कश्मीर में बर्फबारी के बाद घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे में आतंकी संगठनों की कोशिश रहती है कि वो नवंबर से पहले अपने आतंकियों को घाटी में भेज सकें। वो कश्मीर के अलावा राजोरी-पुंछ के कई रास्ते चुनते हैं। हालांकि भारतीय सेना वहां हमेशा मुस्तैद रहती है।
कुलगाम में हुआ था जवान का अपहरण
अभी महीनेभर पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भारतीय सेना के एक जवान का अपहरण हुआ था, जिसकी पहचान जावेद अहमद वानी के रूप में हुई। वो लेह में तैनात था, लेकिन ईद के वक्त घर आया था। तभी उसका अपहरण कर लिया गया। उसके खून के निशान कार में मिले थे। हालांकि कुछ ही दिनों में उसे बरामद कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications