Srinagar Airport: JK के लिए गुड न्यूज, श्रीनगर एयरपोर्ट पर बनेगा इंटीग्रेटेड टर्मिनल, मोदी सरकार का फैसला
Srinagar Airport : जम्मू-कश्मीर के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ₹12,236 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली। इन परियोजनाओं में श्रीनगर एयरपोर्ट पर नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इस टर्मिनल निर्माण पर ₹1,667 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जिससे जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 'कैबिनेट ने श्रीनगर एयरपोर्ट की नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को मंज़ूरी दे दी है, मौजूदा टर्मिनल 20 हज़ार sq. मीटर में फैला है, नया टर्मिनल लगभग 71 हज़ार sq. मीटर में फैला होगा, यह प्रोजेक्ट अगले 4 सालों में पूरा हो जाएगा।'

Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट से जुड़ी खास बातें
जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में स्थित श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के प्रमुख और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में से एक है। यह हवाई अड्डा न केवल पर्यटन के लिहाज से अहम है, बल्कि रणनीतिक रूप से भी इसकी बड़ी भूमिका है, पहले इसका निर्माण सैन्य जरूरतों के मद्देनजर किया गया था लेकिन बाद में इसे नागरिक उड़ानों के लिए भी विकसित किया गया।
भारतीय वायुसेना के लिए भी महत्वपूर्ण बेस है Srinagar Airport
वर्ष 2005 में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिला, जिससे यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होने लग गया। यह एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के लिए भी महत्वपूर्ण बेस है इसलिए यहां पर सुरक्षा काफी कड़ी रहती है।
Srinagar Airport की टर्मिनल और कनेक्टिविटी
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन, प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, एटीएम, पार्किंग और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा जांच की उन्नत व्यवस्था की गई है। यहां से
दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, जम्मू और लेह जैसे शहरों के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती हैं। कई प्रमुख एयरलाइंस यहां अपनी सेवाएं देती हैं।
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहते हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटकों की काफी संख्या हर साल यहां आती है, श्रीनगर एयरपोर्ट इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम कड़ी है। लाखों देशी-विदेशी पर्यटक हर साल इसी मार्ग से घाटी में प्रवेश करते हैं।
Download











Click it and Unblock the Notifications