जम्मू कश्मीर: हंदवाडा में घर के स्क्रैप में रखे ग्रेनेड से ब्लास्ट, एक की मौत
जम्मू कश्मीर: हंदवाडा में घर के स्क्रैप में रखे ग्रेनेड से ब्लास्ट, एक की मौत, छह घायल
श्रीनगर, 16 सितंबर: जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में गुरुवार को एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट में एक युवती की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया है कि हंदवाड़े के तारथपोरा में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घर में रखे स्क्रैप में विस्फोट हुआ है। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक से ये हादसा हुआ है, जो संभवत घर में ही रखे थे। जिसमें एक मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।

तारथपोरा में हुए इस ब्लास्ट में मरने वाली 17 साल की युवती बताई गई है, बाकी घायल लोग भी परिवार के ही हैं। घायलों को इलाज के लिए हंदवाड़ा अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में अभी कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications