जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में बीती रात बड़ा विस्फोट, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीरी में बड़ा धमाका। यह धमाका कठुआ जिले के हीरानगर में हुआ है। धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जम्मू कश्मीर बीती रात ब्लास्ट की खबर सामने आई है। यह धमाका हीरानगर में हुआ है। ब्लास्ट के बाद बड़े स्तर पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के अडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि कठुआ जिले में बीती रात हीरानगर के पास इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीपीपी सान्याय के करीब बड़े विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी थी। यह धमाका हीरानगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम कठुआ एसएसपी शिवदीप सिंह के अगुवाई में पहुंची और सर्च ऑपरेशन को शुरू किया। अच्छी बात यह है कि इस धमाके में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अभी तक किसी भी चीज या व्यक्ति की यहां पर गतिविधि नहीं पाई गई है। एसएसपी ने बताया कि जैसे ही हमे धमाके की जानकारी मिली, हमारी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
एसएसपी ने सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि धमाके की जांच की जा रही है। सुबह हमारी फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचेगी और सैंपल को इकट्ठा करेगी। स्थानीय निवासी राम लाल कालिया जोकि सान्या गांव में रहते हैं उन्होंने बताया कि धमाके के बाद गांव वालों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस धमाके के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या है।












Click it and Unblock the Notifications