Jammu-Kashmir: विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा संगठन में बदलाव, पार्टी ने सत शर्मा को नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नेतृत्व में बदलाव किया है। भाजपा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस कदम से प्रदेश में पार्टी को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। जबकि मौजूदा अध्यक्ष रहे रविंदर रैना को अब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
पहले कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया
सत शर्मा का कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार 9 सितंबर 2024 को ही सौंपा गया था और अब उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य पार्टी की सुदृढ़ करना है। भाजपा के आधिकारिक बयान के अनुसार यह बदलाव संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और पार्टी की छवि को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पार्टी की ओर से सोशल मीडिया X पर इस निर्णय की जानकारी दी गई। पार्टी के ट्वीट में कहा गया कि सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रविंदर रैना को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई भूमिका दी गई है। इस सार्वजनिक घोषणा ने न केवल पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया है। बल्कि जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भी हलचल मचा दी है।
जम्मू कश्मीर में पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश
भाजपा का यह नेतृत्व परिवर्तन उस रणनीतिक योजना का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में पार्टी की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाना है। भाजपा का मानना है कि सत शर्मा जैसे अनुभवी और मजबूत नेतृत्व के माध्यम से वे आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। रविंदर रैना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नियुक्ति से भाजपा के केंद्रीय ढांचे को और मजबूती मिलेगी। जो जम्मू-कश्मीर के महत्व को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications