Bharat Jodo Yatra: कठुआ में राहुल गांधी ने पहली बार त्यागा टी-शर्ट वाला लुक, ब्लैक जैकेट में कुछ यूं आए नजर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ से अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू कर दी है। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी पहली बार टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक जैकेट पहने हुए दिखाई दिए।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' जम्मू कश्मीर पहुंच गई हैं। शुक्रवार 20 जनवरी को जम्मू कश्मीर के कठुआ से शुरू हुईं भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी पहली बार काले रंग की जैकेट में नजर आए। आपको बता दें कि कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से लेकर पंजाब-हिमाचल तक राहुल गांधी ने कोई जैकेट या स्वेटर नहीं पहना था। कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी केवल टी-शर्ट में ही नजर आए थे। टी-शर्ट को लेकर उन्होंने काफी सुर्खियों भी बटोरी थी, लेकिन कठुआ आते ही राहुल ने अपने इस लुक को त्याग दिया।
बूंदा-बादी के बीच राहुल गांधी के नेतृत्व में कठुआ के लखनपुर से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरु हुई। इस दौरान राहुल गांधी टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक जैकेट पहने दिखाई दिए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह पहली बार है जब राहुल गांधी ने टी-शर्ट के ऊपर कोई और कपड़ा पहना हो। कड़ाके की ठंड में भी राहुल गांधी केवल टी-शर्ट पहने हुए नजर आए थे, जिसके बार वह सुर्खियों में आ गए थे। कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी के टी-शर्ट में नजर आने पर भाजपा नेताओं ने भी उन्हें घेरने की कोशिश की और सवाल भी उठाए थे।
राहुल गांधी के टी-शर्ट को लेकर मीडिया ने भी सवाल किए थे। जिनका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि, 'इस वजह से सर्दी नहीं लगती है क्योंकि वो ठंड से डरते नहीं है। जो भी लोग स्वेटर या जैकेट पहन रहे हैं वो ठंड से डरते हैं इसलिए उनको सर्दी लगती है। लेकिन मेरे केस में ऐसा नहीं है। मेरी यात्रा ही डर के खिलाफ है। मुझे डर नहीं लगता है।' इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि 'टीशर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलेगा...।'
Recommended Video

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी की यात्रा कठुआ, हीरानगर, बनिहाल टनल होते हुए कश्मीर घाटी तक जाएगी। वह श्रीनगर में 30 जनवरी को एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन करेंगे। यात्रा में उनके साथ संजय राउत भी चल रहे हैं। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ नेका अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता यूसुफ तारिगामी भी जुड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications