Video: जम्मू-कश्मीर में बैसाखी उत्सव के दौरान टूटा फुटब्रिज, छह घायलों को निकाला गया, राहत कार्य जारी
Udhampur footbridge collapsed: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बैसाखी का त्योहार मनाने के दौरान चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम स्थित फुटब्रिज टूट कर गिर गया। इसमें कई लोग दब गए और कई घायल हो गए।

Udhampur footbridge collapsed: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिर गया। जिससे वहां चीख पुकार मच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के दौरान छह लोग घायल हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस और अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। उधमपुर के एसएसपी डॉ विनोद ने इसकी जानकारी दी है।
घटना में 80 लोग घायल, 25 लोग गंभीर रूप से घायल
चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने कहा कि कम से कम 80 लोग घायल हो गए, जिनमें 20-25 गंभीर हैं। हमने 6-7 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य लोग यहां चेनानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर अभी भी बचाव कार्य जारी है। कुछ लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
हर साल होता है बैशाखी मेले का आयोजन
जानकारी के मुताबिक उधमपुर के बैन गांव में हर साल बड़े पैमाने पर बैसाखी मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी मेले में काफी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान ब्रिज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि फुटब्रिज को इलाके के लोगों ने ही पैसे जमा कर बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications