Anantnag Terrorist Firing: बीजबेहारा में संदिग्ध आतंकियों की फायरिंग, बारामूला में दो लश्कर आतंकी ढेर
Anantnag Terrorist Firing की रिपोर्ट्स के बीच सुरक्षाबलों ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। खबर है कि अनंतनाग के बीजबेहारा में संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। बारामूला में दो आतंकियों को ढेर किया गया

Anantnag Terrorist Firing: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। गोलीबारी में एक सुरक्षाबल को मामूली इंजरी की रिपोर्ट सामने आई है।
सुरक्षाबलों पर फायरिंग
खबरों के अनुसार हमले में घायल हुए जवान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। जवाबी कार्रवाई में सेना और सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया गया है।
घेराबंदी कर तलाशी अभियान
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने घुसपैठ नाकाम करते हुए दो आतंकियों को ढेर किया था।
बारामूला में भी आतंकियों के खिलाफ एक्शन
इससे पहले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बारामूला में आतंकियों को ढेर करने की जानकारी दी। बयान के अनुसार, बारामूला के क्रीरी इलाके के वनिगम पयीन गांव में दो आतंकियों को मारा गया।
Recommended Video
लश्कर के दो आतंकियों की मौत
सेना के अनुसार, एक घर में छिपे हुए संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications