'मैं जिंदा नहीं बचूंगा, मेरे बेटे का ख्याल रखना', शहादत से पहले हुमायूं भट ने पत्नी से की आखिरी बात

Anantnag Encounter Humayun Bhat: जम्मू-कश्मीर पुलिस के डिप्टी एसपी हुमायूं भट अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में गडोले जंगलों में आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हो गए। शहादत से ठीक पहले उन्होंने अपने एक महीने के बेटे की एक झलक पाने के लिए अपनी पत्नी को फोन किया। डीएसपी हुमायूं भट ने अपनी पत्नी फातिमा से वीडियो कॉल पर बात की।

उन्होंने अपनी पत्नी से जीवित रहने की कम उम्मीद जताई। क्योंकि तब तक हुमायूं भट्ट को कई गोलियां लग चुकी थीं। लश्कर-ए-तैयबा की शाखा टीआरएफ के पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की गोलियों से वे बहुत घायल हो चुके थे।

मैं जिंदा नहीं बचूंगा, मेरे बेटे का ख्याल रखना: हुमायूं भट

उन्होंने अपनी पत्नी को यह बताने के लिए फोन किया कि वह चोटों से नहीं बच पाएगा। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि शायद मैं बच न सकूं। अगर मैं दम तोड़ देता हूं, तो प्लीज हमारे बेटे का ख्याल रखना। उन्होंने अपने पिता सेवानिवृत्त आईजी गुलाम हसन भट्ट को भी फोन किया था। उन्हें बताया था कि वह घायल हो गए हैं, लेकिन वह ठीक हैं।

बता दें कि बुधवार को अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक बटालियन कमांडिंग आर्मी कर्नल और एक मेजर शहीद हो गए। प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुष्टि की है कि भीषण गोलीबारी में उनके बेटे के घायल होने के तुरंत बाद उन्होंने हुमायूं भट के पिता से बात की थी। मैंने मुठभेड़ स्थल से उनके पिता से बात की और उन्हें बताया कि हमारी बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और हम उन्हें नीचे उतार रहे हैं। मैंने उन्हें वीडियो कॉल पर दिखाया कि क्या किया जा रहा है।

बुधवार शाम को डीएसपी हुमायूं भट्ट को उनके गृहनगर बडगाम में हुमहामा में दफनाया गया। हुमायूं भट के पिता ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के कोकरनाग में सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+