Anantnag Encounter: आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन का 5वां दिन, गुफा से मिला एक जला हुआ शव
Anantnag Encounter News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रविवार को 5वें दिन भी सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। जंगलों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश तेज कर रखी है। इसी बीच आतंकी ठिकाने के पास आग लगने का भी घटनाक्रम देखने को मिला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों की टीम ने कोकेरनाग के गोडोले इलाके में एक गुफा से एक जला हुआ शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त की जा रही है।

बुधवार को अनंतनाग के कोकोरेनाग इलाके के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल और मेजर सहित और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे। इसके बाद एक और जवान का शव जंगलों में मिला, जो शुक्रवार को लापता हो गए थे।
पहाड़ी इलाके में जंगलों में छिपे आतंकवादियों की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पिछले पांच दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन में रविवार को कोकेरनाग के गडोले के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया गया है।
आतंकी ठिकानों पर लगी आग
कोकोरेनाग में रविवार को आतंकी ठिकानों पर आग लग गई। राजौरी में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद बुधवार को आतंकियों की तलाश में अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद से ही सुरक्षा बल आतंकियों के पीछे हैं।
निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल
सेना के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल घने वन क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं, जहां माना जाता है कि शुरुआती गोलीबारी में सेना के दो अधिकारियों और एक डीएसपी पर हमला करने के बाद बुधवार से छिपे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications