जम्मू: जानीपुर में निर्माणाधीन इमारत ढही, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी
जम्मू, 01 सितंबर: जम्मू में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जानीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर ढह गई, जिसके मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों एक दूसरे को ढूंढने लगे और चीख पुकार मच गई। इमारत गिरने की सूचना के तुंरत बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम और 2 बुलडोजर मौजूद है, जो मलब से लोगों की तलाश कर रही है।

हादसे को लेकर अब तक मिली जानकारी के मुताबिक किसी की भी जान के नुकसान की खबर नहीं है। अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Jammu & Kashmir | An under-construction building collapsed in the Janipur area of Jammu; SDRF team & 2 bulldozers on the spot. Some people are feared trapped. Further details awaited. pic.twitter.com/Irlu1MBapz
— ANI (@ANI) September 1, 2022
फिलहाल अब तक प्राथमिक तौर पर जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिल रही है। एसडीआरएफ की टीम और 2 बुलडोजर मौके पर मौजूद हैं, जो मलबा हटाने के काम में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications