Amarnath Yatra 2025: 'बाबा ने बुलाया है', अमरनाथ गुफा पहुंचा भक्तों का जत्था, जानिए यात्रा का कितना है खर्चा?
Amarnath Yatra 2025: देश की बहुप्रतिक्षित अमरनाथ यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है, श्रद्धालुओं का पहले जत्था आजा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरत्व वाली गुफा पर पहुंचा चुका है। भक्तों का उत्साह जबरदस्त है तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई है। चारों ओर 'जय बाबा बर्फानी' और 'हर हर महादेव' की गूंज हैं।
पहलगाम बेस कैंप से रवाना होने वाले अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल एक तीर्थयात्री ने कहा,'हम पहले जत्थे (पहलगाम से) में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं। हमें आतंकवाद का डर नहीं है और हम अमरनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, सुविधाएं बेहतरीन हैं। हम अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आभारी हैं।'

'अपने देश के लिए प्रार्थना करती हूं कि सभी स्वस्थ रहें'
पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर जा रही एक श्रद्धालु मनीषा रमोला ने कहा कि 'मैं बहुत खुश हूं, व्यवस्था वाकई बहुत अच्छी है। बिना उचित दस्तावेज और वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह हमारी सुरक्षा के लिए है, कश्मीर आने का हमारा मकसद कोई भ्रमण नहीं, बल्कि यह यात्रा है। हमारा ध्यान सिर्फ इस यात्रा पर है, मैं अपने देश के लिए प्रार्थना करती हूं कि सभी स्वस्थ और खुश रहें।'
आस्था, तपस्या और विश्वास का प्रतीक है Amarnath Yatra 2025
कहते है जो भी इस कठिन यात्रा को करता है उसे हर खुशी मिलती है और उसके सारे कष्टों का अंत होता है। यह यात्रा भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था, तपस्या और विश्वास का प्रतीक है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर की बर्फीली वादियों में स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए निकलते हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं।
बाबा बर्फानी (Amarnath Yatra 2025)
यह स्वयंभू शिवलिंग है, यह शिवलिंग वर्ष में केवल कुछ ही समय के लिए गुफा में बनता है और फिर धीरे-धीरे विलीन हो जाता है। गौरतलब है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरतत्व का ज्ञान दिया था।
Amarnath Yatra 2025 दो प्रमुख मार्गों से होती है।
- पहलगाम मार्ग - लगभग 46 किलोमीटर, आसान और प्राचीन मार्ग।
- बालटाल मार्ग - लगभग 14 किलोमीटर, कठिन लेकिन छोटा रास्ता।
Amarnath Yatra 2025 खर्चा (प्रति यात्री अनुमानित)
- रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹220
- हेलीकॉप्टर सेवा (बालटाल से गुफा तक): ₹4000 - ₹6000 (एकतरफा/दोनों तरफ)
- भोजन और ठहराव: ₹300 - ₹1000 प्रतिदिन
- घोड़े/पालकी की सेवा: ₹3000 - ₹7000
- कुल अनुमानित खर्च: ₹8000 - ₹15000 प्रति व्यक्ति (रास्ते और सुविधा अनुसार)
अगर आप इस यात्रा का हिस्सा नहीं बन पाए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं। आप सच्चे मन से भोलेनाथ को याद करते हुए जो दर्शन गए हैं उन्हें भक्ति संदेश भेजिए , ऐसा करने से भी आपको सुखद अनुभव प्राप्त होगा।
भक्तों को भेजें खास संदेश (Amarnath Yatra 2025)
- 'चलो बुलावा आया है, बाबा ने बुलाया है' जय हो बाबा बर्फानी की।
- 'बाबा बर्फानी का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदैव बना रहे। शुभ अमरनाथ यात्रा!'
- 'हर हर महादेव! बाबा अमरनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए'
- 'जय बर्फानी बाबा! आपकी यात्रा मंगलमय हो और आप सुरक्षित लौटें।'
- 'ॐ नमः शिवाय! शिव जी आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें।'












Click it and Unblock the Notifications