Amarnath Yatra 2023: हलवा, पूरी, कोल्ड ड्रिंक पर लगा बैन, खाने के लिए बोर्ड ने जारी किया मेनू
Amarnath Yatra 2023, इस साल अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले श्राइन बोर्ड ने खाने की कुछ चीजों पर पाबंदियां लगा दी हैं। इसे लेकर एक सूची भी जारी की गई है।

Amarnath Yatra 2023, श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज की गई हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। श्राइन बोर्ड तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहली बार हजारों यात्रियों को ठहराने के लिए यात्री पड़ाव स्थलों का व्यापक स्तर पर विस्तार किया जा रहा है।
इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेहत और खाने-पीने को लेकर भी खास ख्याल रखा जाएगा। इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक, कुरकुरे स्नैक्स, डीप फ्राई और फास्ट फूड आइटम, जलेबी और हलवा जैसी भारी मिठाइयां और पूरियां व छोले भटूरे नहीं खा सकेंगे।
अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने लंगर संगठनों से कहा है कि श्रद्धालुओं को सिर्फ हेल्दी व न्यूट्रिशियस खाना ही परोसें। बोर्ड ने ये कदम श्रद्धालुओं की हेल्थ और गुफा की उंचाई को देखकर उठाया है। प्राधिकरण ने उन खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो कठिन यात्रा में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

श्राइन बोर्ड द्वारा एक विस्तृत भोजन मेनू तैयार किया गया है। जो यात्रा क्षेत्र में आने वाले लंगर संगठनों, भोजन स्टालों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। ह कदम तीर्थयात्रियों को 14 किलोमीटर लंबे चुनौतीपूर्ण ट्रेक पर 'अस्वास्थ्यकर' खाद्य पदार्थों से दूर रखने के लिए उठाया गया है।
दोनों यात्रा मार्गों पर करीब 120 लंगर लगाए जाने हैं। इसके अलावा लखनपुर से लेकर बालटाल व पहलगाम तक करीब 50 लगंर लगने हैं।

इन खानों पर लगा प्रतिबंध
अमरनाथ यात्रा 2023 के नए फूड मेनू में धार्मिक वजहों से मांसाहारी भोजन, शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान और अन्य नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
पूड़ी, छोले-भटूरे, पीजा, बर्गर, स्टफ्ड पराठा, डोसा, फ्राइड रोटी, मक्खन के साथ ब्रेड, क्रीम आधारित भोजन, अचार, चटनी, फ्राइड पापड़, चाऊमीन व अन्य फ्राइड और फास्ट फूड्स।
कोल्ड ड्रिंक्स व हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू, खोया बर्फी, रसगुल्ला व अन्य तरह की हलवाई आइटम्स, क्रंची स्नैक्स(जिसमें ज्यादा फैट व नमक) हो, चिप्स, कुरकुरे, मट्ठी, नमकीन, पकौड़ा, समोसा, फ्राइड ड्राई फ्रूट्स।

अमरनाथ के लंगरों पर मिलेगा ये खाना
अनाज, दालें, हरी सब्जियां, टमाटर, साग, न्यूट्रेला, सोया चंक्स, प्लेन दाल, सलाद, फल, सादा चावल, जीरा चावल, खिचड़ी और न्यूट्रेला चावल।
तवा रोटी, दाल रोटी, मिस्सी रोटी, तंदूरी रोटी, ब्रेड, कुलचा, चाकलेट, बिस्कुट, रोस्टेड चना, गुड़, सांबर, इडली, उत्तपम, पोहा, ब्रेड जैम, कश्मीरी नान।
पेय पदार्थों में हर्बल चाय, कॉफी, लो फैट दही, शर्बत, लेमन स्काश/पानी, लो फैट दूध, फ्रूट जूस, सब्जियों वाला सूप, मिनरल पेयजल, ग्लूकोज उपलब्ध होंगे।
खीर (चावल/साबूदाना), दलिया, अंजीरा, खुबानी, अन्य ड्राई फ्रूट (रोस्टेड), लो फैट दूध वाली सिवईयां, शहद, उबली हुई मिठाई (कैंडी) मिलेगी। रोस्टेड पापड़, तिल का लड्डू, ढोकला, चिक्की (गजक), रेवडी, फुलियां, मखाने, मुरमुरा, ड्राई पेठा, आंवला मुरब्बा, ग्रीन कोकोनट उपलब्ध होंगे।
जम्मू कश्मीर सरकार ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की अनिवार्य आवश्यकता पर जोर दिया है। दरअसल 2022 में 42 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी। तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन बूथ और अस्पताल बनाए गए हैं। यात्रियों की निगरानी के लिए आरएफआईडी टैग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications