हार के बाद इल्तिजा मुफ्ती ने एनसी पर जमात को परेशान करने का लगाया आरोप, कहा- रोकना होगा उपद्रव
Iltija Mufti: जम्मू कश्मीर में चुनाव में हार के पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मीडिया सलाहकार और पार्टी नेता इल्तिमा मुफ्ती का बयान सामने आया है। इल्तिमा मुफ्ती ने एनसी पर चुनाव जीतने के बाद गुंडागर्दी करने का बड़ा आरोप लगाया। हालांकि, पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने एनसी को उसकी जीत पर बधाई दी।
इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, 'विधानसभा चुनाव में लोग बड़ी संख्या में बाहर आए। एनसी-कांग्रेस को साधारण बहुमत मिला है। उनके पास अच्छी संख्या है। अब लोग उनसे उम्मीद करते हैं कि वे अपने वादों को पूरा करेंगे। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे। मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द बनेगी।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को उम्मीदें और आशाएं हैं। मुझे उम्मीद है कि नई सरकार जल्द से जल्द बनेगी और हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान जेकेएनसी द्वारा पीडीपी सदस्यों पर हमले का आरोप लगाते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि मेरे पास सबूत हैं। यह कहने के लिए कि आपके (पीडीपी) कार्यकर्ता उग्रवादी हैं।
उग्रवादियों के समर्थक हैं और बंदूक रखते हैं आप ऐसा क्यों कहेंगे? हमारे पास सबूत हैं, मैं झूठा दावा नहीं कर रही हूं। यह सिर्फ पीडीपी के बारे में नहीं है। आप (एनसी) कुलगाम में जमात को परेशान कर रहे हैं। हमने देखा कि वे बिजबेहरा में कैसे लूटपाट कर रहे हैं। वे कल शोपियां में दुकानों में आग लगा रहे थे।
इसलिए, अगर उन्हें लगता है कि वे झूठ बोलेंगे और हम इस गुंडागर्दी को जारी रहने देंगे तो वे गलत हैं। हम कार्रवाई की मांग करेंगे और उनसे जवाबदेही मांगेंगे। इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि एक मजबूत विपक्ष जो इस सरकार को जवाबदेह बनाएगा। हमारे पास सिर्फ 3 सदस्य होंगे लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम विधानसभा में एक अच्छे, मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएं।
भाजपा पर पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें संख्या बल नहीं मिला। यहां प्रॉक्सी पार्टियों के माध्यम से उनके प्रयास सफल नहीं हुए। मुझे उम्मीद है कि भाजपा जनादेश का सम्मान करेगी। अगर लोगों ने एनसी-कांग्रेस को चुना है, तो भाजपा को उस जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि यह बात यहां आने वाली सरकार से पूछिए। लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि हमारी आवाज में बहुत ताकत है। हम अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दों के समाधान के लिए आवाज उठाएंगे, न कि राज्य के दर्जे के लिए। हम उन पार्टियों में से नहीं हैं जो अपना लक्ष्य बदल देती हैं। हम जम्मू-कश्मीर मुद्दे की बहाली और समाधान के लिए लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications