जम्मू-कश्मीर: सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर का खेत में पड़ा मिला शव, आतंकियों ने गोली मारकर ली जान

पुलवामा, 18 जून: जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को आतंकियों ने गोली मार दी। उनका गोलियों से छलनी शव धान के खेत में पड़ा मिला। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर अपने धान के खेत में काम करने के लिए गए थे। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद सब इंस्पेक्टर के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: Pulwama में Terrorists ने Sub-Inspector को उतारा मौत के घाट | वनइंडिया हिंदी | *News
    A bullet-riddled body of a Police Sub Inspector was found in Pulwama

    जानकारी के मुताबिक, कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके के निवासी है। शुक्रवार शाम को सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात उनका का शव घर के पास धान के खेत में पड़ा मिला था। शव मिलने की सूचना पर कश्मीर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

    पुलिस का कहना है, "अभी तक जांच से पता चला है कि वे (सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर) कल शाम अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से गए थे, जहां उन्हें आतंकियों ने गोली मार दी।" सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर का शव उनके घर के पास धान के खेत में पड़ा मिला था। अधिकारियों ने बताया कि मीर सीटीसी लेथपोरा में आईआरपी 23वीं बटालियन में तैनात थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+