जम्मू: किश्तवाड़ जिले में खाई में गिरी टाटा सूमो, 8 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जाहिर किया दुख

जम्मू, 30 अगस्त: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा है। जिसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। र्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीए मोदी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के प्रति हैं। प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया हैष जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद की जाएगी।

7 dead after their car fell into a gorge in Kishtwar district jammu kashmir

किश्तवाड़ जिला के बुंडा छातरू चंगा इलाके में टाटा सूमो रजिस्ट्रेशन नंबर जेके17-9117 का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे टाटा सूमो सीधे गहरी खाई में गिर गई। इससे मौके पर ही वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य ने कुछ समय के उपरांत दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के जवान कार्य में जुटे हुए हैं। पांच अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत भट घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

इस हादसे पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में डीसी डॉ. देवांश यादव से बात हुई। उन्होंने चटरू में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में बताया, जिसमें सात लोगों के निधन की सूचना है। उन्होंने बताया कि घायलों को आवश्यकता अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में शिफ्ट किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+