Jammu Kashmir:अचानक आए सैलाब में स्कूल से घर जा रही 4 लड़कियां बही, दो को बचाया, 2 की मौत

Jammu and Kashmir rains, Jammu and Kashmir news, Jammu and Kashmir weather, Jammu and Kashmir flood, Jammu and Kashmir hindi news, flash floods in Kathua, Kathua 2 school girls die, जम्मू और कश्मीर में बारिश, जम्मू और क

Jammu Kashmir Heavy Rains: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसून की बारिश ने सैलाब उठा रखा है। पानी के तेज बहाव के चलते भूस्खलन हो रहा है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में रास्ते पूरी तरह से टूट चुके हैं। इस बीच शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है।

कठुआ जिले में शनिवार को अचानक आई बाढ़ में फंसने के बाद दो लड़कियां डूब गईं। 4 लड़कियां स्कूल से घर लौट रही थीं, तभी एक पहाड़ी नाला पार करते वक्त वो तेज पानी के बहाव के साथ बह गईं।

Jammu Kashmir

घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है, जब नंगला-मचद्दी इलाके में चार लड़कियां स्कूल से पढ़कर घर जा रही थीं। तभी नाला पार करते समय लड़कियां पानी के साथ बह गईं। बच्चियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

जिसके बाद दो लड़कियों को बचा लिया गया, जबकि दो अन्य की जान चली गई। मृतक लड़कियों की पहचान मोनिका देवी और राधा देवी के रूप में की गई है। दोनों कक्षा 6 की छात्रा थीं।

एक छात्रा को किया रेफर

वहीं बिलावर के SHO जतिंदर सिंह ने घटना को लेकर बताया कि बचाई गई लड़कियों में से एक को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। इधर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए माता-पिता को खराब मौसम के दौरान अपने बच्चों को बाहर नहीं जाने देने की सलाह दी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रभावित परिवारों को हॅॅर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।अपने ट्वीट में उपराज्यपाल ने कहा कि कठुआ में अचानक आई बाढ़ की दुखद घटना में युवा जिंदगियों की क्षति हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+