जम्मू कश्मीर में इस साल मारे जा चुके हैं 112 आतंकवादी, 135 को जिंदा पकड़ा गया- CRPF

श्रीनगर, 09 नवंबर। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से हालात एकबार फिर खराब होते नजर आ रहे हैं। आर्टिकल 370 हटने के बाद से जम्मू कश्मीर में ये पहला मौका है, जब आतंकी गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ी हैं। सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले हो या फिर स्थानीय नागरिकों की हत्या सभी में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 2 महीने में तो स्थानीय नागरिकों पर होने वाले हमले तेजी से बढ़े हैं। इस बीच CRPF ने ये जानकारी दी है कि घाटी में इस साल अभी तक 112 आतंकियों को मारा जा चुका है। इसके अलावा 135 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने पकड़ा है और 2 आतंकियों ने सरेंडर किया है।

Jammu Kashmir

घाटी में बढ़ती टारगेट किलिंग

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में इन दिनों टार्गेट किलिंग से घाटी के लोग दहशत में हैं। पिछले महीने से शुरू हुआ टारगेट किलिंग का सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर घाटी में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने 2 स्थानीय नागरिकों को मार डाला है। सोमवार शाम श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में एक दुकान के बाहर आतंकियों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। मरने वाले शख्स की पहचान बांदीपोरा के इब्राहिम अष्टंगी के रूप में हुई थी। इब्राहिम कश्मीरी पंडित डॉ. संदीप मावा की दुकान में सेल्समैन थे।

घाटी के लिए रवाना होंगी CRPF की पांच नई कंपनियां

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: Srinagar के Batmaloo में Terrorists ने की पुलिस अफसर की हत्या | वनइंडिया हिंदी

    घाटी में पिछले 24 घंटे में फिर से बढ़ी टारगेट किलिंग को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को CRPF की पांच नई कंपनियों को घाटी के लिए रवाना करने का आदेश दिया। ये कंपनियां घाटी में आम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इनकी तैनाती होगी। तत्काल प्रभाव से कंपनियों को दिल्ली से कश्मीर भेजने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए श्रीनगर शहर में तैनात करने के लिए कहा गया है। इन बलों को सीआरपीएफ एडीजी (जम्मू-कश्मीर) की मंजूरी के अनुसार तैनात किया जाएगा। इन अतिरिक्त बलों की तैनाती एक हफ्ते में हो जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+