Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सास-बहू ने मिलकर उतारा युवक के 'प्यार का नशा', WhatsApp मैसेज भेजकर करता था मिलने की जिद

love affair news in hindi: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में एक मनचला युवक एक महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर उससे मिलने की जिद करता था। मुलाकात ना होने पर युवक महिला को धमकी भी देता था। इस बात से महिला काफी परेशान हो गई।

परेशान होकर महिला ने इसकी पूरी जानकारी अपने सास को दी। जानकारी मिलने के बाद सास और बहू दोनों ने मिलकर मनचले को सबक सिखाने की योजना बनाई। उसके बाद दोनों ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Jalaun UP love affair news in hindi video

दो महिलाओं द्वारा युवक की पिटाई होता देख वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

यह पूरा मामला जालौन जनपद के उरई कोतवाली की चुर्खी बाईपास अंतर्गत बघौरा मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि एक महिला को एक मनचला काफी समय से व्हाट्सएप पर मैसेज करता था। महिला अपने घर से निकलती तो वह उसका पीछा कर लेता।

महिला का पीछा करने के साथ ही वह अश्लील कमेंट करता और फोन करके उसे अक्सर परेशान भी करता था। मनचले के इस हरकत से महिला काफी परेशान हो गई और जरूरी काम करने के लिए भी बाहर नहीं निकाल पाती थी।

सास को बताई पूरी कहानी
मनचले युवक के हरकत से परेशान महिला पूरी बात अपने सास को बताई। उसके बाद सास और बहू दोनों ने मनचले आशिक को सबक सिखाने की योजना बनाई। ऐसे में महिला को जब मनचले ने फोन किया तो वह उसे मिलने के लिए बुला ली।

Jalaun UP love affair news in hindi video

जब वह मिलने आया तो सास और बहू दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद मनचले आशिक को गिरफ्तार कर ली।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर(उरई) द्वारा बताया गया कि महिला की तहरीर के आधार पर उरई थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं सास-बहू द्वारा मनचले युवक की पिटाई के मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सास-बहू द्वारा मनचले युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+