Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Up News: पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर का दर्द या कुछ और? पत्नी शिवांगी ने मौत को लगाया गले

2019 में एक एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। प्रथम दृष्टया से इस मामले को न्याय न मिलने से हुए डिप्रेशन का परिणाम माना जा रहा है।

Pushpendra Yadav Wife shivangi committed suicide in Depression beacuse of fake encounter in jhansi

जालौन-झाँसी का चर्चित पुष्पेंद्र एनकाउंटर एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। पुष्पेन्द्र यादव की पत्नी शिवांगी ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। वैसे तो अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है। लेकिन उसने मरने से पहले अपनी हाथ की हथेली पर सुसाइड नोट लिखा है।

Pushpendra Yadav Wife shivangi committed suicide in Depression beacuse of fake encounter in jhansi

फांसी पर लटका मिला पुष्पेंद्र की पत्नी शिवांगी यादव का शव
झांसी जिले के करगुवां में रहने वाले पुष्पेन्द्र यादव की पत्नी शिवांगी यादव का जनपद जालौन के आटा थानान्तर्गत ग्राम पिपरायां में मायका है। 2019 में पुष्पेन्द्र यादव का एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर को फर्जी बताकर पत्नी शिवांगी यादव और परिवार के सदस्यों ने हाईकोट में अपील दयार की थी। जिसमें एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करने का कोर्ट ने आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी न होने पर पत्नी शिवांगी परेशान रहती थी।

हाथ की हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

जानकारी अनुसार पिछले दिनों वह अपने मायके ग्राम पिपरायां गई हुई थी। जहां आज उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। फांसी पर लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना आटा थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बता दें कि मृतका ने मरने से पहले अपने हाथ की हथेली पर कुछ ही शब्दों में सुसाइट नोट लिखा। जिसमे उसने लिखा कि 'मै खुद खत्म हो रही हूं, और मेरी मौत का कोई भी जिम्मेदार नही है।" आखिर क्या कारण रहा कि मृतका को ये आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

Pushpendra Yadav Wife shivangi committed suicide in Depression beacuse of fake encounter in jhansi

क्या है पुष्पेंद्र एनकाउंटर
झांसी के मोंठ थाना इलाके में 5, 6 अक्तूबर 2019 की रात बालू खनन में शामिल पुष्पेंद्र यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। पुलिस का दावा था कि मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले पुष्पेंद्र ने कानपुर-झांसी राजमार्ग पर मोंठ के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान पर गोली चलाई थी और पुष्पेंद्र यादव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान की कार लूट कर ले गया था। इंपेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान की सूचना पर झांसी जिले के कई थानों की पुलिस ने रात में ही पुष्पेंद्र यादव को ढूढ़ना शुरू कर दिया था और रात तकरीबन तीन बजे पुष्पेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि पुष्पेंद्र के परिजनों का आरोप था कि मोठ थाने के इंस्पेक्टर ने पैसे के लेन देन में पुष्पेंद्र यादव को अपनी सरकारी बंदूक से गोली मार कर हत्या की थी।

Pushpendra Yadav Wife shivangi committed suicide in Depression beacuse of fake encounter in jhansi

Recommended Video

    जालौन: पुलिस और बदमाशों में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ में 3 के बुलेट आरपार

    पुष्पेंद्र यादव का झांसी पुलिस ने खुद ही दाह संस्कार कर दिया
    इस हत्या को पुलिस ने एनकाउंटर करार देकर मोंठ थाने के इंस्पेक्टर को बचाने का काम किया था। परिजनों ने पुष्पेंद्र की हत्या का आरोप झांसी जिले की मोठ थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान पर लगाया था। पुष्पेंद्र यादव का शव भी परिजनों ने जब तक लेने से मना कर दिया था जब तक पुष्पेंद्र की हत्या का मुकदमा पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज नही हो जाता। इसके बाद पुष्पेंद्र यादव का झांसी पुलिस ने खुद ही दाह संस्कार कर दिया था।
    अखलेश यादव भी पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से भी मिले थे
    इस मामले में जमकर राजनीति भी गरमाई थी। आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा कथित एनकाउंटर की जांच को लेकर सपा मुखिया अखलेश यादव भी झांसी आये थे और पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से भी मिले थे। अखिलेश यादव ने मृतक पुष्पेंद्र यादव के गांव का दौरा भी किया था। वहीं पुष्पेंद्र की पत्नी शिवांगी यादव की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। मामला कोर्ट में 2022 सितंबर माह में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था और हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+