जालौन: मां ने 16 महीने के बेटे संग खुद को किया आग के हवाले, मौत

जालौन। यूपी के जालौन में सोमवार को एक महिला ने अपने 16 महीने के बेटे के साथ खुद को आग के हवाले कर लिया। घटना की जानकारी पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mother self immolation with 16 month old son in uttar pradesh

म​हिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना गोहन थाना क्षेत्र के मडोरी गांव की है। मडोरी गांव निवासी सरोज (30) ने डेढ़ साल के बेटे सहित खुद को आग के हवाले कर लिया। घटना के बाद बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घरेलू कलह बनी आत्महत्या का कारण

Recommended Video

    जालौन में युवक की गला रेत कर की गयी निर्मम हत्या

    चर्चा है कि घरेलू कलह की वजह से महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+