यूपी के थाने में घुसा ब्लैक किंग कोबरा, पुलिसवाले बनाते रहे वीडियो, सपेरे ने किया काबू

जालौन, 27 सितंबर: बारिश के मौसम में सांपों का आबादी वाले क्षेत्रों में मिलने का सिलसिला जारी है। लेकिन मंगलवार को एक ब्लैक कोबरा भटकते हुए पुलिस स्टेशन के अंदर पहुंच गया। मामला यूपी के जालौन जिले का है। थाने में खतरनाक सांप को देखते ही हड़कंप मच गया। सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने बीन बजाकर किसी तरह विषैले सांप को अपने कब्जे में ले लिया और जंगल में छोड़ दिया। इससे पहले यूपी के बस्ती में भी थाने के अंदर जहरीला सांप निकल आया था। एक्सपर्ट को बुलाकर सांप का रेस्क्यू किया गया था।

कुंठौन्द थाने का है मामला

कुंठौन्द थाने का है मामला


मामला जालौन के कुठौन्द थाने का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक कोबरा सांप थाने के अंदर आ गया। जब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सपेरे को थाने बुलाया गया। काफी देर तक थाने में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सपेरे ने थाने के अंदर बीन और लाठी के सहारे कोबरा को काबू किया और पोटली में बंद कर अपने साथ ले गया। बताया गया कि सपेरे ने सांप को जंगल में छोड़ दिया।

बस्ती के थाने में निकला था रसेल वाइपर सांप

बस्ती के थाने में निकला था रसेल वाइपर सांप


इससे पहले यूपी के बस्ती में भी पैकोलिया थाने में विषैला रसेल वाइपर सांप आ गया था। सांप को देखते ही थाने में हड़कंप मच गया था। पुलिसवाले थाना छोड़कर इधर उधर भागने लगे।

एक्सपर्ट ने सांप का किया रेस्क्यू, पुलिसवालों ने ली राहत की सांस

एक्सपर्ट ने सांप का किया रेस्क्यू, पुलिसवालों ने ली राहत की सांस

सांपों को पकड़ने वाले एक्सपर्ट को बुलाया गया। उन्होंने थाने के अंदर सांप का रेस्क्यू शुरू हुआ और सांप को पकड़ लिया। सांप को एक झोले में भरकर एक्सपर्ट ने दूर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद पुलिसवालों ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+