Jalaun: कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस ने खदेड़ा
जालौन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोक हुई और बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Jalaun News: कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टों में वादा किया है कि राज्य में सरकार बनने पर बजरंग दल को बैन किया जाएगा। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
इस बीच उत्तर प्रदेश के जालौन ने भी बजरंग दल के कार्यकर्ता शुक्रवार 5 मई को कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ करने की कोशिश की।
जिसपर पुलिसकर्मियों ने पहले तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन, कुछ कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड पार करके आगे जाने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें दौड़ा लिया और लाठियां भांजी।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दौड़ाते हुए नजर आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जालौन के कांग्रेस दफ्तर का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की थी। खबर के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जबर कांग्रेस दफ्तर को घेराव करने की कोशिश पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी कार्यालय के अंदर नहीं घुस सके वहीं, अब ASP जालौन ने बताया कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी तरह का कोई विवाद ना हो इसके लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बीतचीत कर एक स्थान निश्चित कर दिया था।
Recommended Video
इस दौरान पुलिस ने वहां पर बैरिकेड लगा दिए थे। लेकिन, कुछ कार्यकर्ता अति उत्साहित होकर बैरिकेड को पार गए।
एएसपी जालौन ने बताया कि वहां मौजूद पुलिस बल ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रोका और आवश्यक बल प्रयोग करके उन्हें निश्चित स्थान पर लाया गया। इसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सीओ सिटी को ज्ञापन दिया। लाठीचार्ज की कोई बात नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications