नींव खुदाई के दौरान Jalaun में मिला 161 साल पुराना 'खजाना', प्रशासन ने किया जब्त

Jalaun News: जालौन के व्यासपुरा गांव में नींव की खुदाई के दौरान 161 साल पुराना प्राचीन खजाना मिला है। खजाने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया और खजाने के जब्त कर लिया।

Jalaun News

Jalaun News: 161 साल पुराना खजाना उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मिले हैं। जैसे ही प्राचीन खजाना मिलने की खबर इलाके में फैली वैसे ही लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कुछ ग्रामीण ने खजाना लूटने की कोशिश भी की। तो वहीं, जमीन से खजाना मिनले और उन्हें लूटे जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने जमीन से मिले सिक्कों को जब्त कर लिया और पुरातत्व विभाग को सूचना दी।

वहीं, प्रशासन ने मौके पर पुलिस फोर्स को लगा दिया गया है, जिससे उस इलाके की निगरानी की जा सके। बता दें, नींव खुदाई के दौरान मिले सिक्के 161 साल पुराने और चांदी के हैं, जो ब्रिटिश हुकूमत के दौरान चलते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राचीन चांदी के सिक्के मिलने का यह मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के व्यासपुरा गांव का है। गांव निवासी कमलेश कुशवाहा अपने मकान का निर्माण कराने के लिए नींव की खुदाई करा रहे थे। इस दौरान मजदूर का फांवडा एक बर्तन से टकराया।

आवाज सुनकर मजूदरों ने मकान मालिक को बुलाया। जिसके बाद कमलेश कुशवाहा ने अपने सामने खुदाई कराई गई तो एक बर्तन मिला। जिसे बाहर निकला गया तो उसमें चांदी के सैकड़ों सिक्के और चांदी के जेवरात दिखाई दिए। जिसे देखकर कमलेश और मजदूरों के होश उड़ गए। उसने चांदी के सिक्के और जेवरात को छुपाने का प्रयास किया, मगर जेवरात और चांदी के सिक्के मिलने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसे देखने के लिए गांव के लोग कमलेश कुशवाहा के घर पहुंच गए।

वहीं, प्राचीन चांदी के सिक्के मिलने की जानकारी कमलेश कुशवाहा ने पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही उरई तहसील के उपजिलाधिकारी, जालौन कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और खुदाई के दौरान मिलने वाले प्राचीन चांदी के सिक्कों को जब्त कर लिया। साथ ही, इसके बारे में पुरातत्व विभाग को जानकारी दी। पुलिस की निगरानी में आसपास की खुदाई कराई जा रही है, जिससे यह पता किया जा सके कि कहीं और प्राचीन खजाना तो जमीन के अंदर दफन नहीं है।

बता दें, जालौन प्रशासन ने जो सिक्के जब्त किए है, वह सिक्के आज से 161 साल पुराने 1862 में प्रचलित थे। इन सिक्कों पर सन भी लिखा हुआ है। साथ ही सिक्कों के साथ चांदी के जेवरात व चूड़ी मिले हैं। इस मामले में उरई के उप जिलाअधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें खुदाई के दौरान सिक्के मिलने की सूचना मिली। जिस घर में सिक्के मिले वहां पर मकान निर्माण चल रहा था और यह कमलेश कुशवाहा का मकान है। सुरक्षा की दृष्टि से उस जगह पुलिस तैनात कर दी गई है।

बताया कि, सिक्कों को जब्त करते हुए कोतवाली पहुंचा दिया गया है। अभी तक ढाई सौ से अधिक चांदी के सिक्के मिले हैं। साथ ही चांदी की चूड़ियां भी मिली है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुरातत्व विभाग को भी इस बारे में सूचना दी गई है, जिससे इनकी प्राचीनता के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। वहीं, प्राचीन सिक्के लूटे जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि इसकी भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+