Viral Video: एंबुलेंस में स्ट्रेचर पर मरीज की जगह मिलीं मछलियां, शक होने पर पुलिस ने रोका तो रह गए हैरान
Viral Video: मछलियों को ढो रही एक सरकारी एंबुलेंस का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 102 एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर मछलियां रखी हुई है। कुछ मछलियां सीट पर पड़ी हुई है जबकि कुछ मछलियां बोरे में भरी हुई हैं।
तहकीकात पर करने पर पता चला कि वीडियो जालौन जनपद के बीहड़ी इलाके के रामपुरा का है। बताया जा रहा है कि रामपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलसुबह सड़क पर एक सरकारी एंबुलेंस कई बार चक्कर लगा रही थी।

ऐसे में पुलिसकर्मियों की निगाह एंबुलेंस पर पड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर लिया और एंबुलेंस को रुकवा लिया। एंबुलेंस रोककर पुलिसकर्मियों ने जब देखा तो उसमें स्ट्रेचर पर मरीज की जगह तीन बोरी में मछलियां रखी गई थी।
एंबुलेंस के अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया तथा उच्चाधिकारियों को सूचना दिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा सरकारी एंबुलेंस में मछलियां ढोए जाने को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
देखें Video-
इस बारे में सीओ शैलेंद्र बाजपेई द्वारा बताया गया कि सरकारी एंबुलेंस में स्ट्रेचर पर मछलियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि मछलियां बरामद होने के बाद एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पता लगाया जा रहा है की मछलियां चोरी की तो नहीं ना हैं, यदि मछलियां चोरी की होती है तो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दिया गया है चालक के खिलाफ अन्य कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications