पंजाब: शादी तय होने से नाराज युवक ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर की खुदकुशी, छोड़ा 19 पेज का सुसाइड नोट
मोगा।
पंजाब के मोगा में एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
19 पेज का सुसाइड नोट हुआ बरामद
जानकारी के मुताबिक, मामला मोगा थाना क्षेत्र के नथुवाला गरबी गांव का है। एसपी(डी) हरिंदर पाल सिंह परमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वारदात स्थल से एक 19 पेज के सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच और पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि संदीप सिंह उर्फ सन्नी इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन की शादी शहजादी गांव में हुई थी और एक अभी विदेश में रह रही है।

शादी के लिए नहीं था राजी
बताया जा रहा है कि मृतक युवक संदीप सिंह शुक्रवार को ही अपनी बहन और भांजी को ससुराल से लेकर आया था। घटना का मुख्य कारण यह बताया गया है कि संदीप शादी के लिए राजी नहीं था, लेकिन परिवार वाले उस पर दबाव बना रहे थे। संदीप के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी और सभी परिवार वाले तैयारियों में जुट गए थे। लेकिन वह गुप्त रोग से पीड़ित था। इसी परेशानी के चलते वह तनाव में रहने लगा था। उसने शराब पीनी शुरू कर दी थी।

परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
पुलिस ने बताया कि संदीप ने गोली मारकर पहले पांच लोगों की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। मृतकों में संदीप सिंह उर्फ सन्नी, उसके माता-पिता, बहन, भांजी और दादा और दादी शामिल हैं। दादा गुरचरण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें फरीदकोट की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के भर्ती कराया गया। पड़ोसियों ने घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी, तब वारदात का पता चला सका।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications