स्टेज पर दूल्हे की शक्ल देखते ही दुल्हन ने खोया आपा, बोली- नहीं करूंगी शादी

जालंधर। पंजाब के जालंधर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी की रस्में शुरू होने से पहले बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की कैमरामैन फोटो ले रहा था। इसी बीच दुल्हन भी स्टेज पर पहुंची गई। दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे के चेहरे पर पड़ी तो वह भौंचक्की रह गई। दुल्हन ने दूल्हे को उम्रदराज बताते हुए शादी से साफ मना कर दिया। गांववासियों व बरात के साथ आए रिश्तेदारों ने मनाने की कोशिश भी की, लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला पंजाब के फगवाड़ा का है। जगजीतपुर गांव की एक लड़की की शादी होशियारपुर के मुकेरियां के एक व्यक्ति से तय हुई थी। शादी को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की कैमरामैन फोटो ले रहा था। इसी बीच जब दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह हैरान रह गई। लड़की का आरोप है कि शादी से पहले जो लड़का दिखाया था, वह असल में ऐसा दिखता ही नहीं था। वह इतनी उम्र के लड़के के साथ कभी नहीं रह सकती। मामला बिगड़ता देख गांव के लोग भी लड़की पक्ष के समर्थन में आ गए और तबियत खराब होने की बात कह लड़की को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल लेकर चले गए।

पंचायत तक पहुंची बात

पंचायत तक पहुंची बात

दुल्हन के शादी से मना करने के बाद गांववासियों व बरात के साथ आए रिश्तेदारों ने मनाने की कोशिश भी की। लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। देखते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और बात पंचायत तक पहुंच गई, लेकिन बात न बनती देख मामला स्थानीय पुलिस थाना रावलपिंडी में पहुंच गया। वहां वधू पक्ष ने भी वर पक्ष पर धोखाधड़ी करने की बात कह मामले की शिकायत पुलिस से की।

दोनों पक्षों ने दी पुलिस को शिकायत

दोनों पक्षों ने दी पुलिस को शिकायत

थाना रावलपिंडी की इंचार्ज ऊषा रानी ने बताया कि वर और वधू पक्ष की तरफ से उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच करेगी और सच्चाई का पता लगाएगी। इसके बाद जो भी कार्रवाई बनती होगी कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+